फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खुलेगा पलिया पूरब का बंद रेलवे फाटक, मिलेगी सुविधा

Mon, 21 Oct 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना स्थित पलिया पूरब गांव के पास बंद हुए रेलवे फाटक के खुलने के आसार नजर आने लगे हैं। सांसद के पत्र का संज्ञान लेकर रेल मंत्री ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन



लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल ट्रैक पर मुसाफिरखाना के पलिया पूरब गांव के पास स्थित रेलवे फाटक दो महीने पहले रेलवे ने बंद कर दिया। रेलवे फाटक बंद होने से पास के गांव पलिया पूरब के अलावा कई गांवों का तहसील से सीधा संपर्क टूट गया था। ग्रामीणों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने के बाद तहसील और मुख्यालय तक आना पड़ता था।


लोगों की समस्याओं को देखते हुए पलिया पूरब गांव के प्रधान फैजान खान ने गत दिनों सांसद किशोरी लाल शर्मा को पत्र सौंपकर फाटक को खुलवाने की मांग की थी। ग्राम प्रधान की मांग व ग्रामीणों की परेशानी को दूर करने के लिए सांसद ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेजा था। सांसद के पत्र का जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मामले की जांच निदेशालय को सौंप दी है। दावा किया जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो जांच के बाद रेलवे जल्द ही बंद फाटक को फिर से खोल देगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सांसद के पत्र पर जल्द ही पलिया पूरब स्थित रेल क्राॅसिंग खुलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें