फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जगदीशपुर थानाध्यक्ष का फोन हैक करने का प्रकरण दिशाहीन

Sat, 30 Aug 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जगदीशपुर थानाध्यक्ष का मोबाइल हैक कर भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव के मोबाइल को हैक कर पुलिसकर्मियों और जनप्रतिनिधियों तक बेटे की शादी का कार्ड एपीके फाइल में भेजने का मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। आर्थिक नुकसान झेलने के बावजूद लोगों ने इस संबंध में लिखित अथवा मौखिक शिकायत अभी तक दर्ज नहीं कराई है। साइबर क्राइम थाने की जांच दिशा नहीं पकड़ पा रही है और पूरी कार्रवाई इस सवाल पर अटकी है कि आखिर इंस्पेक्टर का मोबाइल हैक कैसे हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि एपीके फाइल के जरिये कई लोगों के मोबाइल प्रभावित हुए और पैसों की कटौती तक हुई। साथ ही पर्सनल डाटा चोरी होने की आशंका भी जताई जा रही है, इसके बावजूद कोई आगे नहीं आ रहा है। सीओ साइबर क्राइम अखिलेश वर्मा ने बताया कि पूरी घटना की बारीकी से जांच चल रही है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को जागरूक होना होगा, क्योंकि साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपनाते रहते हैं।

तुरंत डिलीट करें एपीके फाइल
साइबर क्राइम टीम के मुताबिक, मोबाइल पर ऑटो डाउनलोड विकल्प बंद रखें। किसी भी संदिग्ध फाइल में यदि एपीके लिखा हो तो उसे तुरंत डिलीट करें। अधिकांश स्मार्टफोन में अलर्ट अपडेट आते हैं, जिन्हें नजरअंदाज न करें। अगर गलती से फाइल डाउनलोड हो जाए तो तुरंत इंटरनेट बंद करें और गूगल प्ले स्टोर के प्ले प्रोटेक्ट से स्कैन कर जांच करें। संदिग्ध फाइल मिलने पर उसे तुरंत अनइंस्टाल कर दें।
विज्ञापन


ये है मामला
इसी सप्ताह जगदीशपुर एसओ धीरेंद्र कुमार यादव का मोबाइल हैक करके उनके बेटे की शादी का कार्ड बता एपीके फाइल भेजी गई। फाइल के साथ मैसेज में लिखा था, स्वागत है। शादी में जरूर आएं, 27/08/25। थानेदार के पर्सनल नंबर से मैसेज आया तो कई पुलिसवालों ने तुरंत ही एपीके फाइल डाउनलोड कर ली, जिसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। कई लोगों के एकाउंट से धनराशि निकाले जाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें