अमेठी-मुसाफिरखाना मार्ग पर कोरियानी मोड़ की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी-मुसाफिरखाना मार्ग पर सोमवार सुबह मार्निग वॉक पर निकली महिला को कोरियानी मोड़ पर कार ने रौंद दिया। दुर्घटना में महिला की मौत गई। कार चालक व उस पर सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर भाग निकले।
मुंशीगंज थाने के पूरे कहारन मजरे भूसियावां गांव निवासी रामअवतार की पत्नी रुकमीना (49) सोमवार सुबह मॉर्निग वॉक पर अमेठी-मुसाफिरखाना मार्ग पर निकली थी। कोरियानी मोड़ के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद कार पेड़ से फंस गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार मौके से चले गए। रुकमीना के मौत की खबर पहुंचते ही विवाहित पुत्री सुनीत, गीता व रीमा के साथ नाबालिग पुत्री पूजा व गुड़िया तथा पुत्र शिवकांत का रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने पति राम अवतार की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
इनसेट
उपचार के दौरान घायल की मौत
फोटो संख्या- 9
राजा फत्तेपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के गंगानगर निवासी शान मोहम्मद रविवार को जगदीशपुर के सरसेर गांव निवासी मामा फिरोज के साथ चचेरी बहल शहनूर का उपचार कराने अहोरवा भवानी से तिलोई जा रहा था। रास्ते में मनारुल उलूम पब्लिक स्कूल के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। शान मोहम्मद की हालात नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में सोमवार सुबह उपचार के दौरान राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)