मुसाफिरखाना में उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियमानुसार आयोजित करने की मांग को ले
मुसाफिरखाना (अमेठी)। उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की ओर आयोजित यूपी पीसीएस, आरओ, एआरओ परीक्षा संबंधी समस्यायों को लेकर बुधवार को अभ्यर्थियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर निराकरण कराए जाने की मांग की।
बुधवार को मुसाफिरखाना तहसील पहुंचे लोगों ने प्रयागराज में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर आयोजित यूपी पीसीएस व आरओ व एआरओ परीक्षा के संबंध में अभ्यर्थियों की विभिन्न चिंताओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापन व निर्धारण, नॉर्मलाइजेशन, परीक्षाओं को दो पाली में करवाने व परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों से बातचीत कर सकारात्मक उचित कदम उठाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन, शुचिता व पारदर्शिता से संबंधित अभ्यर्थियों की चिंताओं का जल्द निराकरण करने की मांग की। प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस की आगामी परीक्षाओं में आयोग से निर्धारित नियमावली से अभ्यर्थियों के मन में कुछ आशंकाएं व्याप्त हैं, जिसे लेकर अभ्यर्थी लगातार कई स्तरों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की जल्द से जल्द निराकरण आयोग से करवाया जाय। इस मौके पर रुचि, माधुरी, पूनम, कंचन, खुशबू, आंचल पाल, जेबी यादव, शशांक पांडेय सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।