फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा बाईपास

Fri, 16 Jan 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज से होकर गुजरने वाले दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाले 2.59 किलोमीटर संपर्क को 10.48 करोड़ से बाईपास के रूप में तैयार किया जा रहा है। बाईपास का निर्माण अब अंतिम दौर में पहुंच गया है।
विज्ञापन



परियोजना का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य पूर्ण होते ही शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा। इससे गौरीगंज नगर को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। गौरीगंज से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग और गौरीगंज-प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को आपस में जोड़ने के उद्देश्य से बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है।



मिश्रौली, सराय भागमानी, मेदन मवई और टिकरिया गांवों को जोड़ने वाला लगभग 2.59 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग चौड़ा किया जा रहा है। परियोजना के लिए शासन से 10.48 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इसके बाद से चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। जो अंतिम दौर में है। उम्मीद है कि मार्च 2026 में बाईपास का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें