फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दफनाए शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 15 Jun 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
शव को निकालती जेसीबी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोतवाली इलाके में मृतक विवाहिता के पिता की मांग पर पुलिस ने शुक्रवार को कब्र से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दरअसल अमेठी के दुर्गा पासीपुरवा निवासी अमर पाल सरोज की बाइस वर्षीय बेटी अंजलि गौरीगंज के खारा पाठक का पुरवा निवासी सूरज को ब्याही थी। आठ जून 24 को संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई थी। उसके शव को ससुराल में दफना दिया गया था। मृतका के पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस सहित अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम की मांग की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम निशा अनंत के आदेश पर एसडीएम गौरीगंज दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें