फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 04 Oct 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारशुकुल। सेवरा ग्रामसभा के पूरे निहाल गांव में शुक्रवार सुबह देवगन चौहान (20) का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।



दादी सुमेरपता ने बताया कि गांव में दुर्गा प्रतिमा सजाने को लेकर तीन दिन पहले देवगन और आरोपी युवक के बीच विवाद हुआ था। उस समय युवक ने उनके नाती को जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार को उसने देवगन पर हमला करने की कोशिश भी की थी, जिसकी जानकारी देवगन ने ग्राम प्रधान को दी थी।
विज्ञापन



दादी ने कहा कि कमरे में देवगन के पैर जमीन से छू रहे थे, जिससे यह मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि हत्या का प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




अकेला रहता था देवगन
देवगन के पिता की करीब 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। बड़ा भाई अजय तीन वर्ष पहले इसी कमरे में फंदे से लटका मिला था। उसका विवाह हो चुका था, मगर उसकी मौत के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। दूसरा भाई अक्षय दिल्ली में नौकरी करता है। देवगन अविवाहित था और घर में अकेला रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें