फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Mon, 09 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। मुंशीगंज क्षेत्र के शिवगंज गांव स्थित आम के बाग में शनिवार सुबह चंद्रिका प्रसाद (20) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




मृतक के पिता जगदेव ने बताया कि चंद्रिका शुक्रवार रात भोजन के बाद जरूरी काम कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजन उसे ढूंढते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग 11 बजे वह गांव से सटी नहर किनारे टहलते देखा गया था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव आम के पेड़ से लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक चंद्रिका प्रसाद घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। पिता जगदेव मजदूरी करते हैं और घर की आर्थिक जिम्मेदारी बेटे पर ही थी। मां गुड्डा बेटे की मौत से बेसुध हैं। परिजनों के अनुसार अब यह चिंता है कि तीन बेटियों की परवरिश और शादी कैसे होगी। मृतक की दो बहनें ललिता (28) और खुशबू (24) शादीशुदा हैं, जबकि चांदनी (18) और अनामिका (12) अविवाहित हैं। छोटा भाई सुनील (17) अभी पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें