फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध दशा में पंखे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 21 May 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। इलाके के सेवरा गांव निवासी शोभ नारायण (26) का शव सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



मृतक की मां जशोदा देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व शोभ नारायण की शादी पारा गांव निवासी सुनीता देवी से हुई थी, लेकिन आपसी विवाद के चलते उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। इस बात को लेकर शोभ नारायण परेशान रहता था। सोमवार रात मां उसे बुलाने के लिए कमरे में गई तो देखा कि वह पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर वह बदहवास होकर गिर पड़ीं।


पिता रामसमुझ के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक का पत्नी से विवाद था और वह माता-पिता के साथ अकेले ही घर में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें