फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कमरे में फंदे से लटका मिला ट्रक चालक का शव

Fri, 12 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज। पूरे तुराब बसौनी गांव में बुधवार रात ट्रक चालक नूर मोहम्मद (28) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजन अभी किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




अजमरुल निशा ने बताया कि बुधवार शाम उनके पति नूर मोहम्मद कमरे में मोबाइल देख रहे थे और वह बाहर छप्पर के नीचे भोजन बना रही थीं। कुछ देर बाद जब वह कमरे में गईं तो पति को दुपट्टे के सहारे बांस से लटका पाया। शोर सुनकर घरवाले व पड़ोसी पहुंचे और उन्हें उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


परिजनों के अनुसार नूर मोहम्मद मुंबई में ट्रक चलाते थे और करीब एक माह पहले घर लौटे थे। बृहस्पतिवार को मुंबई वापस जाने की तैयारी थी। विवाह को पांच वर्ष हुए थे। नूर मोहम्मद की मौत के बाद पत्नी अजमरुल निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता हबीब बेटे की मौत से गमगीन हैं। परिवार में तीन भाई और एक बहन रेशमा हैं जो बेहाल हैं। मां बिट्टन का पिछले वर्ष निधन हो गया था। ससुर मोहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि बेटी की शादी का कर्ज अभी पूरा नहीं उतरा था, अब उसके और गर्भ में पल रहे बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन



एसओ नंद हौसिला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि नूर मोहम्मद ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें