फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सरसों के खेत में मिला लापता ग्रामीण का शव

Mon, 24 Mar 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। गढ़ी वासिल मजरे सातन पुरवा गांव निवासी मोहम्मद वासिफ (54) बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गए। खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो भाई ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। तलाश की जा रही थी, तभी रविवार को गांव के पास सरसों के खेत में वासिफ का शव पड़ा मिला। पुलिस का दावा है कि शौच के बाद बीमारी से गिरने के बाद बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन



मोहम्मद हसीब के मुताबिक भाई मोहम्मद वासिफ बुधवार सुबह शौच करने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई। इसके बाद भी खोजबीन की जा रही थी। रविवार को गांव के बाहर खेत में सरसों की कटाई के दौरान वासिफ का शव पड़ा मिला। भाई खेत तक कैसा पहुंचा और उनकी मौत कैसे हुई, यह समझ नहीं आ रहा है। खेत में शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।


शिवरतनगंज इंस्पेक्टर सच्चिदानंद राय ने बताया कि फोरेंसिक टीम संग घटनास्थल की जांच की गई। बताया कि परिजनों के अनुसार वासिफ मनोरोगी थे। उनका उपचार चल रहा था। प्रथमदृष्टया जांच में शौच के दौरान मिर्गी आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। परिजनों की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। यदि जांच में कोई अतिरिक्त तथ्य मिलता है या परिजन कोई आरोप लगाते हैं तो दर्ज गुमशुदगी में धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें