फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लापता बुजुर्ग का शव कुएं में मिला

Thu, 27 Mar 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज के भदसाना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चार दिन से लापता बुजुर्ग रामदास (75) का शव बुधवार को गांव के पास स्थित एक कुएं में मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सुंदर लाल ने बताया कि पिता रामदास 22 मार्च को घर से खेतों की तरफ निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को परिजनों ने फिर से उनकी खोजबीन शुरू की, तभी ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि अहोरवा बक्श सिंह के खेत के बगल स्थित एक कुएं में शव देखा गया है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक रामदास को कम दिखाई देता था, जिस कारण कुएं में गिरने से मौत होने की आशंका है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें