फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रेम का संदेश देता है श्रीकृष्ण का जन्म

Sat, 06 Dec 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.संग्रामपुर के ठेंगहा गांव में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।स्त्रोत-आयोजक
विज्ञापन
संग्रामपुर। ठेंगहा में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को कथा पंडाल कृष्णमय हो गया। प्रवाचक आचार्य पंडित शिवशंकर त्रिपाठी के श्रीकृष्ण अवतार प्रसंग की शुरुआत करते ही पंडाल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कंस के अत्याचार, देवकी-वासुदेव की पीड़ा और भगवान के अवतरण के पीछे के आध्यात्मिक रहस्य को प्रस्तुत किया। आधी रात के समय जब कन्हैया के जन्म का वर्णन हुआ तो श्रद्धालुओं ने खड़े होकर तालियों और जयघोष से भगवान के प्राकट्य का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्म की झांकी, वासुदेव के शिशु कृष्ण को लेकर यमुना पार करने का दृश्य और नंद के घर में हुए आनंदोत्सव ने भक्तों का हृदय जीत लिया। भजन अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो... और लाल आए वे माखन चुराने… पर श्रद्धालु झूम उठे।



प्रवाचक ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म पर धर्म की विजय और प्रेम, सत्य, करुणा व निष्काम कर्म का संदेश देता है। जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेते है इस दिव्य उद्घोष पर श्रद्धालु हाथ जोड़कर नतमस्तक हो गए। कथा स्थल पर जगदीश नारायण अग्रहरि, हुकुम चंद्र, यज्ञ नारायण तिवारी, रघुनाथ पांडेय, लक्ष्मीकांत, पुष्पराज सिंह, गायत्री प्रसाद, रामलखन, बजरंग प्रसाद, चित्रकूट मणि, राधेश्याम तिवारी, महादेव बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें