फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड का मूल मंत्र सेवाभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। जनता इंटर कॉलेज रामगंज कौहार में पहली फरवरी से चल रहे स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा रहे।
विज्ञापन

समापन समारोह में पहुंचे डीआईओएस ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट और टेंट में उनके द्वारा किये गए कार्यों को खूब सराहा। इस दौरान बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। निरीक्षण के दौरान टोली नंबर एक से 10 तक शेर, चीता, भालू, गेंदा, गुड़हल व कनेर आदि टोलियों ने टेंट में अपने हुनर का परिचय कराया।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने कहा कि सेवाभाव और सहयोग ही स्काउट गाइड का मूल मंत्र है। इस दौरान अंजू व दीक्षा ने स्वागत गीत तथा शिल्पा व रोशनी ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने योगासन के साथ-साथ बैठक मीनार आदि प्रस्तुत किया। प्रशिक्षक शशांक यादव, गरिमा यादव तथा राधिका गुप्ता द्वारा बच्चों को तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक राम नेवाज यादव, जिला साइंस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह, समाजसेवी सुभाष मिश्र व अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें