फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नपा अध्यक्ष का हरा व नपं अध्यक्ष का सफेद रंग का होगा मतपत्र

Sat, 06 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए बैलेट पेपर से वोट डाला जाएगा। वोट डालते समय मतदाता भ्रमित न हों इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी पद के मतपत्रों का अलग-अलग रंग निर्धारित किया है। लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में ईवीएम मशीन में बटन दबाकर मत देने की व्यवस्था है। लेकिन नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव में ईवीएम का प्रयोग नहीं किया जाएगा। जिले के चारों नगर निकायों में मतदाता बैलेट पेपर पर मुहर लगाकर उम्मीदवारों को अपना मतदान करेंगे। वोट डालते समय मतदाता अध्यक्ष व सभासद पद पर भ्रमित नहीं हों।
विज्ञापन

इसके लिए मतपत्र का रंग निर्धारित किया गया है। नगर पालिका गौरीगंज व जायस में अध्यक्ष पद का मतपत्र हरे रंग का होगा। यहां के 60 हजार मतदाता हरे रंग के मतपत्र पर उम्मीदवारों को वोट करेंगे। नगर पंचायत अमेठी और मुसाफिरखाना के 19,037 मतदाता सफेद रंग के मतपत्र पर मुहर लगाएंगे। नगर पालिका व नगर पंचायत में सभासद पद का मतपत्र एक ही रंग का होगा।
चारों निकायों में मतदाता गुलाबी रंग के मतपत्र पर अपने मनचाहे सभासद उम्मीदवार को वोट करेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित रंग के मुताबिक उम्मीदवार मतपत्र का नमूना छपवाकर मतदाताओं को अपने चुनाव चिन्ह का अवलोकन कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें