फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वीडियो देखकर रची थी एटीएम लूट की साजिश

Fri, 27 Mar 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में पुलिस की गिरफ्त में एटीएम लूट की को​शिश करने वाले तीनों युवक। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जल्द अमीर बनने की लालसा में यूट्यूब पर वीडियो देखकर एटीएम लूट की साजिश रचने वाले तीन युवकों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार रात बांदा-टांडा हाईवे पर गौरीगंज के बाबूगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर में लगे एटीएम को क्षतिग्रस्त कर नकदी निकालने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन



मामले में रायबरेली के नसीराबाद के कुढ़ा गांव निवासी सोनू गुप्ता व कपिल गुप्ता, गौरीगंज बनी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले करन पासवान को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लोहे का पाइप, हथौड़ी, दो बाइक और स्टॉल बरामद किया है।


बीओबी के शाखा प्रबंधक जितेंद्र ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद स्वाट प्रभारी अनूप सिंह और प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज अरुण कुमार मिश्र ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद बुधवार रात हाईवे पर गुवावां मोड़ के पास दो बाइक पर सवार तीन युवकों को घेरकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को एसपी सरवण टी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि तीनों ने मंगलवार रात स्टॉल से चेहरा ढककर एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसी दौरान हाईवे से पुलिस वाहन गुजरने के चलते उनकी साजिश असफल हो गई।


मशीन नहीं खुलने पर आरोपियों ने एटीएम का की-बोर्ड और बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया था। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सोनू दिल्ली में रहकर ई रिक्शा चलाता था। वह 21 मार्च को घर आया था। कपिल तमिलनाडु में रेस्टोरेंट में चाउमीन बनाने का काम करता था और 17 मार्च को घर लौटा था। करन पासवान घर पर रहकर मजदूरी करता था। तीनों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें