फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक करोड़ से आश्रम का होगा कायाकल्प

Thu, 27 Aug 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के हारीमऊ स्थित बाबा ख्वाकी साहब उदासीन आश्रम। -संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। हारीमऊ स्थित बाबा ख्वाकी साहब उदासीन आश्रम का एक करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। परिसर में बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण के साथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुलभ प्रसाधन, यात्री बेंच, साइनेज और लैंडस्केपिंग सहित कई कार्य प्रस्तावित हैं। सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को राहत मिलने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हारीमऊ का बाबा ख्वाकी साहब उदासीन आश्रम क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां आसपास के क्षेत्रों के साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने पहुंचते हैं। आश्रम के धार्मिक महत्व को देखते हुए परिसर को सुविधायुक्त और आकर्षक बनाने की योजना तैयार की गई है।

प्रस्ताव के तहत बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसमें धार्मिक और सामाजिक आयोजन किए जा सकेंगे। प्रकाश व्यवस्था से शाम के बाद आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। पेयजल और सुलभ प्रसाधन की व्यवस्था से बाहर से आने वाले यात्रियों को जरूरी सुविधाएं परिसर में ही मिल सकेंगी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के बैठने के लिए यात्री बेंच लगाई जाएंगी। लैंडस्केपिंग से परिसर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाएगा। साइनेज की व्यवस्था से आगंतुकों को आश्रम और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

-
मानक के अनुसार कराया जाएगा विकास कार्य
जिला पर्यटन अधिकारी पारिजात पांडे ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद आगणन तैयार कर मानकों के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें