फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 88 लाख से पक्का बनेगा संपर्क मार्ग

Tue, 22 Sep 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
डामरीकरण के लिए प्रस्तावित गौरीगंज के गोठवा-दरखा संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्राथमिक विद्यालय गोठवा से दरखा पिचरोड तक करीब एक किमी कच्चे संपर्क मार्ग का 88 लाख रुपये से डामरीकरण कराया जाएगा। पक्की सड़क बनने से सम्भावां, बिसूरा, लालशाहपुर, इंदई का पुरवा और गोठवा के ग्रामीणों को अमेठी तहसील पहुंचने में करीब पांच किमी कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन



अभी ग्रामीणों को तहसील, बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। पक्की सड़क बनने के बाद लोगों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे तहसील में काम कराने वाले लोगों के साथ विद्यार्थियों, मरीजों और किसानों को भी सुविधा मिलेगी। किसानों को उपज बाजार तक पहुंचाने में अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

ओम प्रकाश यादव ने बताया कि अमेठी जाने के लिए ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। सड़क बनने से रोज आने-जाने वालों का समय बचेगा। धर्मराज ने बताया कि सड़क बनने से बच्चों को विद्यालय और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सहूलियत होगी। बारिश में रास्ते की परेशानी भी कम होगी।
विज्ञापन


राजकुमार ने बताया कि दूरी कम होने से वाहनों का ईंधन खर्च घटेगा। तहसील और बाजार जाने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों के अनुसार सड़क बनने से आसपास के गांवों की मुख्य सड़क से संपर्क भी बेहतर होगा। लोगों को जरूरी काम के लिए अमेठी पहुंचने में कम समय लगेगा।

अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गोठवा से दरखा पिचरोड तक करीब एक किमी संपर्क मार्ग के डामरीकरण के लिए 88 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें