शाहगढ़। कौहार स्थित सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को नशा मुक्त भारत जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली रामगंज बाजार पहुंची। विद्यार्थियों ने नशा विरोधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाए और लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। रामगंज स्थित जनता इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने भाषण और नाट्य मंचन के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बताए। विद्यार्थियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेल से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल सतवीर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पटनी, प्रधानाचार्य सत्येंद्र यादव, सीटीओ मुन्ना कुमार शर्मा, निर्भय सिंह व रज्जन आर्य आदि मौजूद रहे। (संवाद)