फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेतों में गेहूं कटाई व मड़ाई कर परखी पैदावार

Thu, 11 Apr 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गेहूं की पैदावार देखतीं डीएम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गेहूं की पैदावार की हकीकत परखने डीएम निशा अनंत बुधवार को गौरीगंज ब्लॉक बेहटा गांव पहुंची। ऑनलाइन चिन्हित किसान के गाटे पर गेहूं फसल की कटाई व मड़ाई करवा पैदावार देखी। क्राॅप कटिंग के बाद डीएम ने लोगों से सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने और 20 मई को बूथ पहुंच मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

किसान मीरा, प्रगति सिंह व श्यामली के खेत पर पहुंचकर अपने सामने 43.03 स्क्वायर मीटर गेहूं की फसल की क्राॅप कटिंग करने के बाद तौल कराया गया। क्रमशः 14.200 किग्रा व 13.300 किग्रा निकला। डीएम ने किसानों से सीधा संवाद किया। कहा कि अपने नजदीक के क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री करें। खेतों में फसल अवशेषों को नहीं जलाने की भी अपील किया। डीएम ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन में 20 मई 2024 को अपने व आसपास के लोगों को मतदान करने की अपील करने को कहा। कहा कि जो लोग बाहर रह रहे हैं उनको फोन के माध्यम से वार्ता कर मतदान करने के लिए कहें। एडीएम अर्पित गुप्ता भी गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई। इस अवसर पर तहसीलदार गौरीगंज अभय राज, सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें