फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज धूप बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर लगेंगे टेंट

Sun, 14 Apr 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच 20 मई को प्रस्तावित मतदान के लिए केंद्रों पर टेंट की व्यवस्था की जा रही है। ग्राम पंचायत की ओर से यह टेंट बाहर लाइन में खड़े मतदाताओं को तेज धूप से बचाएंगे। इसके लिए पंचायत सचिव को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


अमेठी लोकसभा क्षेत्र में तीन जिलों के कुल 1155 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे। जिसमें से अमेठी जिले में 898 मतदान केंद्र, सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय में 30 मतदान केंद्र व रायबरेली के सलोन में 227 मतदान केंद्र स्थित हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, माना जा रहा है कि 20 मई को तेज धूप रहेगी।
ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं का ख्याल रखते हुए व्यवस्था की जा रही है। जिले में कुल 14,28,316 मतदाता हैं। अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि तेज धूप से बचाव के लिए टेंट की व्यवस्था सभी मतदान केंद्रों पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें