फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत

Sun, 12 Nov 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज थानाक्षेत्र के गांव घाटमपुर दुवारा निवासी मो. शकील का पुत्र मो. आसिफ (11) मां की मृत्यु के बाद अपने नाना अब्दुल कादिर के घर रहता था।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी अब्दुल कादिर के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मो. आरिफ का शव फंदे से लटकता मिला। उस समय घर के परिजन गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर के परिजन वापस घर आए तो देखा कि आसिफ का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

घटना के बाद से परिवारजन का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर गई। लेकिन, परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिवारीजन पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते हैं। मौके पर पुलिस फोर्स गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें