फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर छप्पर जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जामो। क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी को घर में अकेला देख गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी शोर मचाते हुए बाहर भाग निकली तो गुस्साए युवक ने उसके छप्पर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार देर शाम तब हुई जब किशोरी घर में अकेली थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक उसके पास पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी शोर मचाते हुए घर से बाहर भाग आई। इससे गुस्साए युवक ने उसके छप्पर में आग लगा दी।
आग से छप्पर में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। हालांकि युवक मौके से भाग निकला। परिवारीजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें