फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिकअप से गिरकर पहिए के नीचे आया किशोर, मौत

Sat, 06 Jul 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। खड्ड में पिकअप के फंसने से उस पर सवार एक किशोर गिरकर वाहन के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बाजारशुकुल इलाके के बुड़हा गांव निवासी दशरथ का पुत्र अमरजीत पड़ोस के कल्याणपुर गांव स्थित एक बाग में काम करता था। शुक्रवार शाम बाग से आम लेकर एक पिकअप जा रही थी। अमरजीत पिकअप में आम के क्रेट के ऊपर बैठा था। जब वाहन बाग से निकल कर गांव के मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक वाहन एक खड्ड् में फंस गया। जिससे पिकअप में भरे आम के क्रेट के ऊपर बैठा अमरजीत झटके में गिरकर वाहन के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी।
एसओ तनुज कुमार पाल का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें