फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्पदंश से किशोरी की मौत

Wed, 28 May 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर(अमेठी)। शिवरतनगंज क्षेत्र के खेखरुवा गांव में सर्पदंश की शिकार नाजरीन (17) की मंगलवार को उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



लियाकत अली के मुताबिक सोमवार रात उनकी बेटी नाजरीन घर के अंदर बिस्तर पर सो रही थी, तभी किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद बेटी को लेकर जगदीशपुर स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।


जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। बेटी को उपचार के बाद लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं हैं। यदि परिजन कोई सूचना देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें