फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में किशोर की मौत

Sun, 18 Jan 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना के कादूनाला-थौरी मार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
जगदीशपुर। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के नारा अढ़नपुर गांव निवासी रामनाथ के बेटे गुलशन (13) की शनिवार शाम पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कादूनाला-थौरी मार्ग पर शव रखकर दो घंटे जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन




रामनाथ के अनुसार उनका बेटा गुलशन गांव में पूर्व प्रधान के घर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद टेंट लादकर लौट रही पिकअप की चपेट में वह आ गया। हादसे में गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पिकअप चालक इन्हौंना के शिवटोला गांव निवासी संतोष मौर्य की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। कुछ लोगों ने बीचबचाव कर संतोष को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया।


वहीं परिजनों का आरोप है कि चालक वाहन छोड़कर मौके से चला गया। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी और अन्य मांगों को लेकर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी तनुज पाल पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन जाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन



इसके बाद एसडीएम अभिनव कनौजिया और सीओ अतुल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें