फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Thu, 26 Sep 2024 05:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर काजीपट्टी के पास बुधवार को गंगा सतलुुज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुर कुडवा गांव निवासी दिनेश कुमार पाल का 12 वर्षीय पुत्र उमेेश बुधवार को गांव के पास से गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक के किनारे किसी काम से गया था। इसी दौरान गुजर रही धनबाद-फिरोजाबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसी बीच ट्रैक पर शव देख ग्रामीण भी एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान करने के बाद परिजनों को बताया।
घटना के बाद से उमेश के पिता व माता मनीषा का रो-रोकर हाल बेहाल है। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें