फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालत में किशोर ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

Fri, 25 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। पूरे ओझा शूलपुर काशीपुर गांव निवासी कक्षा नौ के छात्र आदित्य (16) ने बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पिता प्रदीप ओझा के मुताबिक घटना के समय वह घर पर नहीं थे। रात में बेटे की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली तो वह अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के दौरान आदित्य की मौत हो चुकी थी। आदित्य कक्षा नौ में पढ़ता था और परिवार की इकलौती संतान था।

गांव में चर्चा है कि आदित्य ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें