फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली किशोरी, मौत

Mon, 21 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज के पूरे घेराऊ सेंबसी गांव निवासी सविहा बानो (16) का शव रविवार रात घर के पास स्थित पशुशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नादिर के मुताबिक उनकी बहन सविहा देर शाम घर के पास बच्चों के साथ मौजूद थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान सविहा मकान के पास स्थित पशुशाला में रस्सी के सहारे फंदे से लटकी मिली।

सविहा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा है। कुछ ग्रामीण पारिवारिक विवाद की बात कह रहे हैं, जबकि कुछ लोग हत्या के बाद शव लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने भी घटना को लेकर किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


सविहा बानो की मौत के बाद पिता मोहम्मद उमर का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन फिरोज जहां और अफरोज जहां भी बिलख रही हैं। भाभी सोम्या बानो का भी रो-रोकर बुरा हाल है। भाई नादिर और भतीजे शीबा, असरफ, साहिबा और आसिफ रो रहे हैं।

सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें