फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर में फंदे से लटकी मिली किशोरी, मौत

Mon, 14 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिवरतनगंज के बसंतपुर मेहमानपुर गांव में आरती (15) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर शाम वह घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में साड़ी के सहारे फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे नीचे उतारते, इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


राम प्रकाश के मुताबिक आरती उनकी भतीजी थी और उनकी मां के साथ रहती थी। उसके माता-पिता और भाई अहमदाबाद में रहते हैं। शनिवार को उनकी मां सब्जी लेने बाजार गई थीं। इसी दौरान उनकी विवाहिता बहन मालती भी बेटी के साथ घर आई थी। देर शाम आरती दूसरी मंजिल स्थित कमरे में अकेली थी। तभी मालती की बेटी रिया ने उसे फंदे से लटका देखा।

शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आरती की मौत से मां रघुराजी, पिता रामराज, बहन मालती, शांति और भाई अनिल रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें