फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में छत से गिरी किशोरी, मौत

Tue, 23 Sep 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर। शिवरतनगंज के छोटा कोलवा मजरे पन्हौना निवासी वासुदेव पासी की बेटी लक्ष्मी (17) की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



वासुदेव ने बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी अपनी मौसी के घर बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र के पूरे अली मजरे चौबसी गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार रात लक्ष्मी संदिग्ध हालात में मौसी के घर की छत से चारपाई सहित नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को बीएचईएल जगदीशपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टर के प्रयासों के बावजूद सोमवार को उसकी मौत हो गई।


मौत की जानकारी मिलते ही परिजन पैतृक गांव पहुंचे और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि अभी घटना की विस्तृत जानकारी नहीं है और मामले की जांच शुरु नहीं हो सकी है।
विज्ञापन





परिजनों में मचा कोहराम
इकलौती बेटी की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां शिवकला बार-बार बेटी का नाम लेकर बेहोश हो गईं। पिता वासुदेव ने रोते हुए बताया कि लक्ष्मी ने दशहरे की छुट्टी में घर आने के लिए कहा था, लेकिन उससे पहले ही मौत हो गई। लक्ष्मी तीन भाइयों में दूसरे नंबर की थी और सभी की मुंहबोली बहन थी। बड़े भाई प्रदीप और छोटे भाई संदीप व मंजीत बहन की मौत से गुमसुम हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें