फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रास्ते में कार की चपेट में आई साइकिल, किशोरी की मौत

Mon, 01 Dec 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। मुंशीगंज के वीररामपुर गांव के राजीव कुमार की पुत्री रिया (15) रविवार को गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर केशवपुर के पास साइकिल सहित कार की चपेट में आ गई। हादसे में रिया की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



संजय कुमार के मुताबिक उनकी भतीजी रिया ननिहाल केशवपुर में नाना राममिलन के साथ रहती थी। रविवार सुबह वह साइकिल से खेत में नाना को भोजन देने जा रही थी। प्राथमिक स्कूल केशवपुर के पास गुजरते समय विवाह समारोह में जा रही कार भतीजी की साइकिल से टकरा गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया।



स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल भतीजी रिया को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ एफआईआरदर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान का प्रयास कर रही है। पहचान होने पर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें