फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर में सफाई करते समय किशोरी को सांप ने काटा, मौत

Wed, 26 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मोहनगंज के पूरे विराज के निहाल गांव में रोते-बिलखते प​रिजन। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज के पूरे विराज के निहाल गांव निवासी रागिनी (13) की सांप के काटने से मंगलवार को मौत हो गई। सोमवार देर शाम घर में सफाई करते समय सांप ने उसे काट लिया था।
विज्ञापन




जीत बहादुर ने बताया कि उनकी बेटी रागिनी घर में सफाई कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रागिनी की मौत के बाद मां रामावती बेटी के शव से लिपटकर रोती रहीं। बहन रोशनी, साधना, रिया और अंशिका तथा भाई सत्यम का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। पिता जीत बहादुर बेटी की मौत से गमगीन रहे।


सूचना पर पुलिस और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि सांप के काटने से किशोरी की मौत हुई है। राजस्व स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



चार लाख रुपये की मिलेगी मदद
जिला आपदा प्राधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सांप के काटने से मौत दैवीय आपदा की श्रेणी में शामिल है। मामला संज्ञान में आया है और राजस्व कर्मी मौके पर गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।




झाड़-फूंक के बजाय अस्पताल जाएं
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक में समय न गंवाएं और सीधे नजदीकी अस्पताल पहुंचें। समय पर उपचार मिलने से जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन



वर्ष 2026 में अमेठी में सर्पदंश से हुईं मौतें
20 जून प्रियांशी (15) निवासी पूरेधूत मजरा छीछा, शाहगढ़।
28 जुलाई कीर्ति मिश्रा (16) निवासी पूरब गांव, भाले सुल्तान शहीद स्मारक।
1 अगस्त विजय लक्ष्मी (19) निवासी घटकौर गांव, पीपरपुर।
7 अगस्त कीर्ति (14) निवासी तिवारीपुर, संग्रामपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें