फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसी कार्य से घर से बाहर निकली किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही पीड़िता व उसके परिवारीजन केस दर्ज कराने के लिए कोतवाली का चक्कर काट रहे हैं। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को एसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पिछले 11 जुलाई की शाम किसी काम से घर से बाहर गई थी। रास्ते में मिले गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों के भाग जाने के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची।
पीड़िता की हालत खराब देख परिवारीजन उसका इलाज कराने में जुट गए। किशोरी के ठीक होने के बाद परिवारीजन 14 जुलाई कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाए पीड़ित परिवार को टरका दिया।
विज्ञापन

दो दिन बीत जाने के बावजूद केस नहीं दर्ज हुआ तो बृहस्पतिवार को पीड़िता ने एसपी के जनसुनवाई पोर्टल पर मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि मामले की सूचना पर पीआरवी मौके पर गई थी बावजूद इसके पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही है। सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें