फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हादसे में किशोर की मौत... तीन दोस्त घायल, घरवाले बोले- पुरानी रंजिश में प्रधान ने हत्या की

Sat, 06 Sep 2025 11:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के घरवालों ने कहा कि पुरानी रंजिश में प्रधान ने हत्या की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवारा पशु से टकराने के बाद हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिवार के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में शुक्रवार की रात हादसे में किशोर की मौत हो गई। घरवालों ने ग्राम प्रधान पर बोलेरो से टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश में प्रधान ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।  

विज्ञापन


घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव की है। गांव निवासी रामसरोज का बेटा अमित कोरी (17) शुक्रवार की रात दोस्तों के साथ हारीपुर-घटकौर मार्ग की तरफ गया था। रास्ते में गौशाला के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अंदरूनी चोट लगने से अमित की मौत हो गई। जबकि घायल तीन दोस्तों को जिला अस्पताल, सुल्तानपुर पहुंचाया गया। 

अमित के परिजनों ने पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया है। बहन खुशबू ने कहा कि हमारे भाई को प्रधान ने धोखे से मार दिया है। पहले बोलेरो से टक्कर मारी, उसके बाद घसीटकर शव को सड़क पर रख दिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा ने कहा कि बाइक सवार चार लड़के आवारा जानवर से टकरा गए थे। अंदरूनी चोट लगने से एक किशोर की मौत हो गई है। परिजन बिना किसी सूचना के शव लेकर घर चले गए। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें