फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जेनेवा व न्यूयॉर्क की टीम ने परखीं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
भेंटुआ सीएचसी में टीकाकरण की जानकारी करती जेनेवा और न्यूयार्क से आई टीम। - फोटो : भेंटुआ सीएचसी में टीकाकरण की जानकारी करती जेनेवा और न्यूयार्क से आई टीम।
विज्ञापन
भेंटुआ। गावी (घर-घर टीकाकरण) अभियान के तहत बुधवार को जेनेवा और न्यूयॉर्क से आई अंतरराष्ट्रीय टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि टीम ने केंद्र पर लाभार्थियों, एएनएम, आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वार्ता कर टीकाकरण की स्थिति और प्रगति की जानकारी ली। टीकाकरण की प्रक्रिया, रिकॉर्ड और लाभार्थियों की प्रतिक्रिया भी जानी। सीएचओ ऋषभ शुक्ला के प्रयासों की टीम ने सराहना की। सीएचसी अधीक्षक ने यह भी बताया कि टीम ने निरीक्षण के बाद टीकाकरण को और अधिक प्रभावशाली बनाने और इनकार करने वाले परिवारों को समझाने के उपायों पर के बारे में चर्चा की। भेंटुआ ग्रामसभा के प्रधान और ग्रामीणों के साथ बैठक कर टीकाकरण के महत्व पर टीम ने वार्ता की और जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें