फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गौरीगंज, जामों व तिलोई की टीमें जीतीं

Mon, 16 Feb 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के कौहार मैदान में रविवार को आयोजित अमेठी टीचर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबलों में जंगबाज जगदीशपुर, गौरीगंज, जामों और तिलोई की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन



पहले मुकाबले में जंगबाज जगदीशपुर ने अमेठी चैंपियंस टीम को सात विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेठी चैंपियंस 10 ओवर में नौ विकेट खोकर मात्र 49 रन बना सकी। जवाब में जगदीशपुर ने 5.2 ओवर में 51 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।


दूसरे मैच में तिलोई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 60 रन बनाए, जिसमें मनोज ने 17 रन का योगदान दिया। गौरीगंज के गेंदबाज विपिन ने चार विकेट झटककर मैच का रुख पलट दिया। 61 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गौरीगंज ने 9.4 ओवर में तीन विकेट पर 61 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन



तीसरे मुकाबले में भेंटुआ ने पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 89 रन बनाए, जिसमें सत्यार्थ ने 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में जामों ने 8.1 ओवर में 93 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल की।



चौथे और अंतिम मैच में अमेठी की टीम 10 ओवर में केवल 64 रन ही बना सकी। 65 रन के लक्ष्य को तिलोई ने 7.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के दौरान अश्वनी द्विवेदी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रमाकांत मौर्य, संतोष कुमार तिवारी, अजय मौर्या, दीपक मौर्य, अभिनव त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें