अमेठी सिटी। भादर ब्लॉक के नेवढ़िया गांव में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत बारिश के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बताए। लोगों को घर और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर व पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने तथा स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने की सलाह दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में सतर्कता और स्वच्छता ही सबसे प्रभावी बचाव है। उन्होंने सभी लोगों से संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।