फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण की जांच करने स्टेडियम पहुंचीं गठित टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी के मुंशीगंज रोड पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में इन दिनों सुविधाएं बढ़ाने की कवायद चल रही है। निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इसके लिए जिला प्रशासन व निदेशक खेल विभाग की ओर से अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। नामित दोनों टीमें बुधवार शाम स्टेडियम पहुंचीं और निर्माण का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बिंदुवार रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेज दिया।
विज्ञापन

अमेठी शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर पिछले दिनों चार करोड़ 93 लाख 20 हजार रुपये की भारी भरकम राशि स्वीकृत करते हुए दिसंबर 2020 तक निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया था।
इसके बाद स्टेडियम में निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण की गुणवत्ता कायम रह सके इसके लिए निदेशक खेल ने क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी को तो डीएम अरुण कुमार ने एक्सईएन लोक निर्माण विभाग की अगुवाई में एक्सईएन सिंचाई व लघु सिंचाई की संयुक्त टीम गठित कर निर्माण कार्य की जांच करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

गठित दोनों टीमों ने बुधवार शाम स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड अयोध्या द्वितीय की ओर से कराए जा रहे पवेलियन, बैडमिंटन हॉल, दर्शक दीर्घा, टिकट काउंटर, कार्यालय भवन के अंदर व बाहर का प्लास्टर तोड़कर किए जा रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद टीम ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इंकार करते हुए बताया कि निर्माण कार्य में कुछ कमियां मिली हैं जिन्हें सही करने का निर्देश देते हुए रिपोर्ट भेजी जा रही है। जिला क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने जांच कमेटी की ओर से निर्माण कार्य की जांच करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मानक के अनुसार निर्माण पूरा कराते हुए खिलाड़ियों को सुविधायुक्त माहौल में तैयारी की सुविधा जल्द मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें