अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में चार जुलाई को स्थानीय सांसद कैथ लैब और आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में क्षेत्र को लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने जाने की कवायद निरंतर चल रही है। अस्पताल में ह्रदय रोगियों के लिए कैथ लैब की स्थापना हुई है, जोकि अनौपचारिक उद्घाटन के बाद संचालित है।
अस्पताल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र तिवारी और डॉ. दीपक संबंधित मरीजों का उपचार एवं ऑपरेशन कर रहे हैं। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को ओपीडी करते हैं। अस्पताल में एंजियोग्राफी एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर, हार्टअटैक, चेस्ट पेन एंजाइना पेन, सिंकोप आदि मरीजों का उपचार विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। जांच के लिए आधुनिक मशीनों के साथ ब्लड बैंक में होल ब्लड, प्लेटलेट, प्लाज्मा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। अस्पताल में प्रत्येक शनिवार को बच्चों के विभाग में निशुल्क शिविर भी लग रहा है। ब्लड बैंक की ओर से चार जुलाई को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।
स्थानीय सांसद किशोरी लाल शर्मा कैथलैब और रक्तदान शिविर का उदघाटन करेंगे। अस्पताल के सीईओ अवधेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है।