फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आधुनिक शिक्षा विधि में प्रशिक्षित होंगे नवनियुक्त शिक्षक

Mon, 03 Apr 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विषयों के लिए नवनियुक्त शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रशिक्षित करेगा। शासन से प्रशिक्षण मद में धनराशि मिलने के बाद जिले में 134 शिक्षकों को चिह्नित किया गया है। चिह्नित शिक्षकों को डायट के मास्टर ट्रेनरों द्वारा छह दिवसीय उन्नमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाईटेक विधि के साथ आधुनिक शिक्षा प्रणाली में दक्ष किया जाएगा। जिले में संचालित 37 राजकीय हाईस्कूल में शैक्षिक सत्र 2023-24 में पंजीकृत विद्यार्थियों की विषयवार कमजोरी दूर कर उन्हें शिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पहले चरण में माध्यमिक शिक्षा विभाग शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा। छह दिवसीय प्रशिक्षण के लिए शासन से धनराशि आवंटित हो चुकी है। आवंटित धनराशि से माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित 134 राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षकों को डायट प्रशिक्षिकों की मदद से प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रशिक्षण में नई शिक्षा नीति के साथ नवाचार विधियों में हिन्दी, गणित, अंग्रेजी व विज्ञान शिक्षकों को नई तकनीक व विद्याओं से शिक्षण विधि बताई जाएगी। शिक्षकों को प्रशिक्षण में राष्ट्रीय पाठ्य चर्या की रूपरेखा 2005 तथा शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान 2009 के परिप्रेक्ष्य से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

पाठ्य पुस्तक की मदद से कॉलेज में अतिरिक्त क्लॉस संचालित कर विशेष शिक्षण पद्धति से विशेष पाठ्य पुस्तक से शिक्षण कार्य की जानकारी दी जाएगी। विषय वस्तु के साथ अन्य बौद्धिक ज्ञान बढ़ाते हुए विषय में दक्ष करने की विधि बताई जाएगी। परीक्षा की मदद से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन करने तथा मूल्यांकन के बाद उपचारत्मक शिक्षा विधि से हुए शैक्षिक स्तर में सुधार में भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
उपचारात्मक शिक्षक माड्यूल की विषयवार पाठ्य पुस्तकों की मदद से हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रासायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान के विषय वस्तु का विशेष शिक्षण कार्य विधि समझाते हुए स्मार्ट विधि से शिक्षण विधि समझाई जाएगी।

प्रशिक्षण के बाद बढ़ेगा शैक्षिक स्तर
माध्यमिक इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षित कराने से जुड़ा निदेशक डॉ. आशुतोष दुबे का निर्देश मिला है। निर्देश के बाद प्रशिक्षण की रुपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही जिले में चिन्हित 134 शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा विधि में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों की ओर से शिक्षण कार्य बेहतर होगा तो विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर भी बढ़ेगा। उदय प्रकाश मिश्र-डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें