फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिक्षक आदि काल से ही समाज में सम्माननीय

Sat, 08 Apr 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
​शिक्षकाओं ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
अमेठी। कंपोजिट विद्यालय भादर-प्रथम में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था, निपुण भारत मिशन, पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन और शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं पर चर्चा हुई। सेवा निवृत्त शिक्षक हाजी अब्दुल हमीद और सेवानिवृत्त शिक्षिका कृष्णावती को अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तक के साथ माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुल रसीद ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता और समाज निर्माता है। इसके लिए किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक आदि काल से ही समाज में सम्माननीय रहा है।
विज्ञापन


अटेवा के जिला अध्यक्ष मंजीत यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन ही एक ऐसी व्यवस्था है जो हर शिक्षक, कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देती है। 16 अप्रैल को पुरानी पेंशन बहाली के लिए संवैधानिक पेंशन मार्च का आयोजन किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक चंद्र हास सिंह ने की। संचालन उमेश त्रिपाठी और प्रवीण कुमार सिंह ने किया। समारोह को रमाकांत मौर्य, सुभाष सिंह, कपिलेश यादव, शिव सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर संजीव कुमार, एआरपी रामकुमार सिंह, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें