फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के लिए गृह कार्य दें शिक्षक

Wed, 15 May 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से शुरू होने वाला ग्रीष्मकालीन अवकाश इस बार 18 मई से शुरू होगा। वजह, 20 मई को जिले में मतदान है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 1570 परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2024-25 में 1.72 लाख विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। बीएसए संजय कुमार तिवरी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में 18 मई से 18 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश 15 जून तक रहता है। इस बार 16 जून को रविवार पड़ रहा है। 17 जून को बकरीद पड़ रही है। इसलिए अब विद्यालय सीधे 18 जून को खुलेंगे। 18 मई से 17 जून तक परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश रहेगा। विभागीय अधिकारियों ने शिक्षकों को विद्यार्थियों को गृह कार्य देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें