अमेठी सिटी। अमेठी तहसील परिसर में सीओ ऑफिस के पास बुधवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सपा नेता व उसके शिक्षक पिता को जेल भेजा था। जांच के बाद शनिवार को शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
अमेठी तहसील परिसर में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले में अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा मजरे गंगौली गांव निवासी पूर्व प्रधान रामजस यादव ने सपा के जिला सचिव प्रदीप यादव व उसके पिता शिव प्रताप यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। शिव प्रताप यादव सहायक शिक्षक हैं। वर्तमान में उसकी तैनाती जगदीशपुर में एआरपी के रूप में है। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि शिव प्रताप को निलंबित कर दिया गया है।