फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अनुशासनहीनता पर शिक्षक व अनुचर निलंबित

Fri, 02 Aug 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूल में कार्यरत शिक्षक व अनुचर को अनुशासन हीनता करना भारी पड़ा। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने दोनों को निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन


संग्रामपुर ब्लॉक के गांव जगतीपुर स्थित प्राथमिक स्कूल का बीईओ ने बुधवार को निरीक्षण किया था। स्कूल में कार्यरत शिक्षक मोहम्मद आदिल पान मसाला खाते मिले तो बीईओ से अभद्रता भी की। बीआरसी कार्यालय पर तैनात अनुचर शिवनंदन की ड्यूटी मंगलवार को कालिकन इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में लगाई गई थी। अनुचर शिवनंदन कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचा तो बीईओ ने फोन किया। इस पर अनुचर ने फाेन पर अभद्रता की। बीईओ ने मामले की रिपोर्ट बीएसए को सौंपी।
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने शिक्षक मोहम्मद आदिल कुरैशी को निलंबित करते हुए सिंहपुर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल पंहौना से संबद्ध किया है। जांच बीईओ गौरीगंज, सिंहपुर व जगदीशपुर को सौंपकर रिपोर्ट मांगी है। अनुचर शिव नंदन को भी बाजारशुकुल बीआरसी से संबद्ध करते हुए मामले की जांच बीईओ बाजार शुकुल, जामो व मुसाफिरखाना को दी है। बीएसए ने बताया कि संयुक्त टीम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें