ई-वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण कार्यक्रम में शामिल परिषदीय स्कूल के बच्चें। स्राेत स्कूल
अमेठी सिटी। खराब मोबाइल, चार्जर, बैटरी और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कूड़े में फेंकने या खुले में जलाने से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इससे बचाव के लिए बुधवार को जिले के सभी 1570 परिषदीय विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ई-वेस्ट के दुष्प्रभाव, सुरक्षित निस्तारण और पुनर्चक्रण के तरीके बताए।
अभियान के दौरान शिक्षकों ने बताया कि अनुपयोगी मोबाइल फोन, चार्जर, तार, की-बोर्ड, माउस, बैटरी और कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक कचरे की श्रेणी में आते हैं। इनमें मौजूद हानिकारक पदार्थ मिट्टी, पानी और हवा को प्रदूषित कर सकते हैं। इसलिए ऐसे उपकरणों को सामान्य कूड़े में नहीं फेंकना चाहिए।शिक्षक प्रमोद तिवारी, अर्चना शुक्ला, नीलम और देविका त्रिपाठी ने बच्चों जागरूक किया।