फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसानों को पढ़ाया बेहतर उपज लेने का पाठ

Sat, 15 Jun 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खरीफ सीजन में में किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन, उन्नत बीज चयन, बोइई की तकनीकी विधि आदि की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को गौरीगंज के रोहसी खुर्द व पंडरी गांव सहित 72 गांव में किसान पाठशाला आयोजित हुई।
विज्ञापन


किसानों को खेती-किसानी के साथ योजनाओं की जानकारी दी गई। किसान पाठशाला में कृषि वैज्ञानिक, कृषि से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी, पशुपालन, मत्स्य विभाग के जिम्मेदारों ने उपस्थित किसानों को लाभकारी खेती करने का गुर सिखाया।
किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए शस्य विधियां (गर्मी की जुताई, मेड़ बंदी आदि), हरी खाद, वर्मी नेडप, जैव उर्वरकों के उपयोग, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, जीरो बजट खेती, यौगिक खेती आदि के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उत्पादन विधियां, प्रमाणीकरण, जैविक उत्पादों के विपणन आदि की भी जानकारी देते हुए रबी-जायद फसलों के प्रबंधन, सब्जियों की खेती, पोस्ट हारवेस्ट मैनेजमेंट और पराली प्रबंधन, कृषक उत्पादक संगठन के गठन की प्रक्रिया, संचालन एवं इससे होने वाले लाभ बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरिओम मिश्र ने बताया कि रोस्टर के अनुसार निर्धारित तिथि पर गांव में पाठशाला आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें