फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाषण में तसकीन, निबंध में वर्षा अव्वल

Sat, 20 Sep 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीजीआईसी जायस में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्त्रोत : ​शिक्षा विभागं
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस में शुक्रवार को मिशन प्रबोधन के तहत शैक्षिक गोष्ठी और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण में तसकीन, निबंध लेखन में वर्षा अव्वल रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा को निखारना और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंजली ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुद्धही द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि उम्मुल बरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अमीना दूसरे और हिबा तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में शालिनी द्वितीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने सृजनात्मकता का परिचय दिया। समरा ने प्रथम, इंतिफा ने द्वितीय और मीनाक्षी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



प्रधानाचार्य कुमारी शशि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करती हैं। साथ ही प्रतियोगिताएं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायक सिद्ध होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें