फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तारा तालाब का 50 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

Fri, 18 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के वार्ड नंबर तीन में स्थित प्राचीन तारा तालाब का सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए शासन से करीब 50 लाख की राशि स्वीकृत हो गई है। 40 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई है। जल्द ही तालाब का सौंदर्यीकरण शुरू होगा। नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन



शहर के तालाबों को संरक्षित और सुव्यवस्थित करने की दिशा में नगर पंचायत ने कदम बढ़ाए हैं। इसी के तहत शहर के वार्ड नंबर तीन स्थित प्राचीन तारा तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। नगर पंचायत ने इस प्राचीन धरोहर को बचाने के लिए योजना तैयार की। उसका बजट 40 लाख रुपये मिल चुका है। इस धनराशि से तालाब की सफाई, रेलिंग और घाटों की मरम्मत कराई जाएगी। स्थानीय निवासी विवेक ने बताया कि तालाब का सौंदर्यीकरण होने से स्थानीय को लाभ मिलेगा।



सुबह शाम लोग जाकर वहां बैठेंगे। नगर पंचायत ईओ अभिनव ने बताया कि 50 लाख की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पहली किस्त 40 लाख रुपये मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही तालाब का जीर्णोद्धार का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें