फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अंतर जनपदीय सीमा पर बरतें विशेष चौकसी

Fri, 10 May 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चुनाव को लेकर गौरीगंज स्थित पुलिस कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को चुनाव प्रेक्षक दीपक गहलावत ने पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


प्रेक्षक ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, गुंडा, जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर आदि पर की कार्रवाई की समीक्षा की। मादक द्रव्यों की बिक्री व परिवहन की रोकथाम व अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी आदि कार्यों की भी गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने उड़न दस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल को सक्रिय कर जनपद की सीमा के भीतर व अंतर जनपदीय सीमा पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की तलाशी और सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव कार्यालय का भी निरीक्षण किया। एसपी अनूप कुमार सिंह, एएसपी हरेंद्र कुमार के अलावा सभी क्षेत्राधिकारी, थाना व कोतवाली प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें